फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 breeding checkers deployed for dengue prevention.

Faridabad News: डेंगू की रोकथाम के लिए 40 ब्रीडिंग चेकर तैनात

Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
40 breeding checkers deployed for dengue prevention.
बारिश के मौसम में मच्छरों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए शुरू होगी विशेष एंटी लार्वा मुहिम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून की दस्तक से पहले जिला स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग की ओर से जल्द मानसून आने की संभावना जताए जाने के बाद विभाग ने डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत जिले में 40 ब्रीडिंग चेकर की तैनाती की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मच्छरों के लार्वा की पहचान और उसे नष्ट करने का काम करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान घरों, बाजारों, औद्योगिक इकाइयों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी जमा होने से डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विशेष निगरानी अभियान चलाया जाएगा। विभाग की टीमें नियमित रूप से कॉलोनियों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों का निरीक्षण करेंगी ताकि समय रहते लार्वा को नष्ट किया जा सके और बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन


30 से अधिक स्थानों पर मिला था लार्वा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में चलाए गए निरीक्षण अभियान के दौरान जिले में 30 से अधिक स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला था। विभाग ने तत्काल लार्वा को नष्ट करने के साथ संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोबारा लार्वा मिलने पर संबंधित व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ चालान समेत अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों पर भी रहेगी विशेष निगरानी

ब्रीडिंग चेकर कॉलोनियों के अलावा बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर भी नियमित निरीक्षण करेंगे। जहां भी मच्छरों के प्रजनन की संभावना मिलेगी, वहां एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से कूलर, गमलों, टंकियों और अन्य जल स्रोतों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है।

जिले में अब तक केवल एक डेंगू मरीज

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस वर्ष जिले में अब तक डेंगू का केवल एक मामला सामने आया है। अप्रैल माह में मिले इस मरीज के बाद अब तक कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। विभाग का मानना है कि जनसहयोग और नियमित निगरानी से इस स्थिति को बरकरार रखा जा सकता है।


जिले में अप्रैल में डेंगू का एक मामला सामने आया था। इसके बाद कोई नया मरीज नहीं मिला है। मानसून के दौरान मच्छरों की ब्रीडिंग पर नियंत्रण के लिए 40 ब्रीडिंग चेकर तैनात किए गए हैं। ये टीमें नियमित रूप से एंटी लार्वा गतिविधियां चलाएंगी और घर-घर जाकर जांच करेंगी।-डॉ. रामभगत, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed