फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 people duped of Rs 11.57 lakh

Faridabad News: साइबर ठगों ने 4 लोगों से ठग लिए 11.57 लाख रुपये

Tue, 24 Feb 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
4 people duped of Rs 11.57 lakh
अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व एनआईटी में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 4 लोगों से 11.57 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती भी शामिल है। ठगों ने कंपनी की ईमेल आईडी जैसी ईमेल आईडी बनाकर, दो धाम यात्रा की एडवांस बुकिंग के नाम पर, परिचित बनकर आदि बहानों से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-19 के रहने वाले दिनेश चंद्र शर्मा ने दी है। ये केमिकल का बिजनेस करते हैं। इनका आरोप है कि किसी ठग ने मर्स्क लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड की ईमेल आईडी से इनकी कंपनी मैसर्स हरियाणा साइंटिफिक की ईमेल आईडी पर ईमेल 15 जनवरी को भेजी। इसमें पेमेंट के लिए बैंक खाते की डिटेल बदली गई थी। बाद में उस कंपनी से बकाया पेमेंट को लेकर कॉल भी आई। इसके बाद ईमेल में बताए गए अपडेटेड बैंक खाते में 1052353 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। बाद में पता चला कि जो ईमेल बैंक खाते अपडेट करने को लेकर आई थी, वो उस कंपनी की ईमेल आईडी से मिलती-जुलती ईमेल आईडी से भेजी गई थी। असल कंपनी को तो पेमेंट पहुंची ही नहीं। ठगी का अहसास हुआ और साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-87 के रहने वाले अमन ने दी है। इनका आरोप है कि 10 दिसंबर को डिजिटल मार्केटिंग व वेब डिवेलपमेंट सर्विस के लिए आरआरआर एंटरप्राइजेज को 23010 रुपये की यूपीआई पेमेंट की थी। पेमेंट लेने के बाद भी सुविधा नहीं दी गई और आरोपी ने कॉल व मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत सेक्टर-2 के रहने वाले अशोक कुमार ने दी है। इनका आरोप है कि 15 फरवरी को इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखा था जो दो धाम यात्रा को लेकर था। हिमालयन हेली सर्विसेज के कस्टमर केयर रिलेशन मैनेजर की डिटेल भी दी गई थी। मोबाइल नंबर पर संपर्क कर 4 लोगों के लिए 26 से 29 अप्रैल 2026 के लिए बुकिंग के तौर पर 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। बाद में और रुपये लिए गए लेकिन फिर जवाब देना बंद कर दिया। कुल 72 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगा है।

चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत आदर्श नगर की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का आरोप है कि 18 फरवरी को उनके नंबर पर कॉल आई। आरोपी ने युवती के पिता का दोस्त बनकर बात की और रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर युवती से ही 10 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed