फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 accused who provided bank accounts to cyber thugs arrested

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
4 accused who provided bank accounts to cyber thugs arrested
आरोपियों में एक खाताधारक भी शामिल, 5 हजार में बेचा था खाता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑनलाइन व्यवसाय कराने के नाम पर ठगी करने के मामले में 4 आरोपियों को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम नितिन कुमार, डालचंद, मनोज और सचिन बताए गए हैं। सभी आरोपी यूपी मथुरा के रहने वाले हैं और पुलिस ने उन्हें वहीं से पकड़ा है। आरोपियों ने पूछताछ में पता चला है कि नितिन खाताधारक है जबकि डालचंद, मनोज व सचिन ने बैंक खाते इकट्ठा कर आगे साइबर ठगों को मुहैया कराए। नितिन ने 5 हजार रुपये में अपना बैंक खाता डालचंद को बेचा था। डालचंद ने ये मनोज को और मनोज ने सचिन को बेचा था। सचिन को पूछताछ के लिए 2 दिन और बाकी तीन आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर पुलिस ने लिया है।


साइबर थाना पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-88 खेरी कलां के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। उन्होंने बताया कि वह एक इलेक्ट्रिकल्स कंपनी चलाते हैं। अगस्त 2024 में उन्हें एक नंबर से कॉल आई और रिले खरीदने को लेकर कोटेशन मिली। कंपनी की डिटेल आरोपी ने मुहैया कराई जिसमें जीएसटी नंबर, डीलरशिप सर्टिफिकेट व पेन कार्ड आदि चेक करने के बाद सामान खरीदने के लिए उनके खाते में 2 लाख 4 हजार 140 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 17 अगस्त को ये रिले शिकायतकर्ता को डिलीवर होनी थी। लेकिन आरोपियों से संपर्क किया तो उनके नंबर बंद हो चुके थे। तब ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed