{"_id":"696e8c5805042a7aec086e18","slug":"39-cybercriminal-accused-arrested-in-14-cases-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60797-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह में 14 मामलों में 39 साइबर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह में 14 मामलों में 39 साइबर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों से पूछताछ के बाद 1992597 रुपये बरामद किए गए
10 से 16 जनवरी के बीच की गई कार्रवाई
234 शिकायतों का समाधान कर 6.8 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रिज कराए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस के साइबर क्राइम थानों की टीम ने एक सप्ताह में साइबर ठगी के 14 मामलों की जांच करते हुए 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10 से 16 जनवरी के दौरान पुलिस ने ये कार्रवाई की है। पुलिस ने दावा किया है कि इन आरोपियों से 1992597 रुपये बरामद किये गए हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थानों की टीम ने 14 मामलों में 39 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इसमें साइबर क्राइम थाना एनआईटी के 4, सेंट्रल के 7 व बल्लभगढ़ के 3 मामले शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद 234 शिकायतों का समाधान कर 686018 रुपये बैंक खातों में फ्रिज कराने का पुलिस ने दावा किया है। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें और ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।