{"_id":"6a74c4843d9e767ece0b2f08","slug":"377-lakh-challans-issued-to-negligent-drivers-in-seven-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76807-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात महीने में लापरवाह वाहन चालकों के 3.77 लाख चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात महीने में लापरवाह वाहन चालकों के 3.77 लाख चालान काटे
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2026 के पहले सात महीनों (जनवरी से जुलाई) के दौरान यातायात पुलिस ने जिले में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 3 लाख 77 हजार 957 चालान किए हैं। इनमें सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रमुख चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहती है। नियम तोड़ने वालों की पहचान के लिए इंटरसेप्टर वाहनों, सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से जुलाई तक सात महीनों में कुल 3 लाख 77 हजार 957 चालान किए गए। जनवरी में 52, 690, फरवरी में 40,807, मार्च में 56,220, अप्रैल में 57,028, मई में 59,260, जून में 53,165 और जुलाई में 58,787 चालान किए गए। संवाद