{"_id":"6aee13423d258e04ba06e5a4","slug":"36-cases-registered-23-accused-arrested-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-106648-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 36 मामले दर्ज कर 23 आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 36 मामले दर्ज कर 23 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
अवैध पटाखों की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दिवाली के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। एक ही दिन में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत कुल 36 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इस दौरान कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील और विस्फोटक पटाखे बरामद किए हैं। दिवाली के अवसर पर अवैध पटाखों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस ने 53 विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें थाना स्तर, सहायक पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त स्तर पर काम कर रही हैं। अपराध शाखाओं की विशेष टीमें भी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में चेकिंग कर रही हैं। गठित पुलिस टीमें बाजारों, पटाखों की दुकानों, गोदामों और अन्य संभावित स्थानों पर नियमित रूप से चेकिंग कर रही हैं। अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार पांच नवंबर को यह कार्रवाई की। पूर्व जोन में 10 प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दक्षिण जोन में पांच प्राथमिकी अंकित कर दो आरोपियों को काबू किया गया। पश्चिम जोन में नौ प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को पकड़ा गया। मानेसर जोन में 12 प्राथमिकी अंकित कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीमों ने बिना लाइसेंस और परमिट के अवैध बिक्री के लिए रखे गए पटाखे बरामद किए। इनमें फ्लावर पॉट, स्पार्कलर्स, कलर पटाखे, चक्कर, रॉकेट, बिजली क्रैकर्स और सुतली बम शामिल हैं। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री और भंडारण से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।