फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3.5 lakh BPL families in Faridabad will not receive mustard oil starting next month.

Faridabad News: फरीदाबाद के 3.5 लाख बीपीएल परिवारों को अगले माह से नहीं मिलेगा सरसों का तेल

Fri, 10 Jul 2026 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh BPL families in Faridabad will not receive mustard oil starting next month.
सरकार नकद राशि या दूसरे खाद्य पदार्थ देने पर कर रही मंथन, अंत्योदय योजना में गेहूं वितरण का नियम भी बदलेगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले करीब 3.5 लाख बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए अगले महीने से राशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव हो सकता है। गेहूं के साथ मिलने वाला एक लीटर सरसों का तेल बंद करने की तैयारी है। इसकी जगह लाभार्थियों के बैंक खातों में राशि भेजने या कोई अन्य खाद्य पदार्थ देने पर हरियाणा सरकार विचार कर रही है। इसके साथ ही अंत्योदय अन्न योजना के तहत गेहूं वितरण का नियम भी बदलने जा रहा है, जिससे जिले के हजारों परिवार प्रभावित होंगे।

प्रदेश सरकार अगले एक सप्ताह में तय करेगी कि सरसों के तेल के स्थान पर लाभार्थियों को नकद राशि दी जाए या कोई अन्य खाद्य सामग्री। यदि नकद राशि देने का निर्णय होता है तो यह सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। फरीदाबाद के करीब 3.5 लाख बीपीएल परिवारों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन


सरसों की सरकारी खरीद कम होने से आई दिक्कत

इस बार सरकार के पास सरसों का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पाम और सोयाबीन तेल का आयात प्रभावित हुआ, जिससे देश में सरसों की मांग और कीमतें बढ़ गईं। सरकार ने 6,200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया था, लेकिन मंडियों में किसानों को इससे 1,500 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल अधिक कीमत मिली। बेहतर दाम मिलने के कारण किसानों ने सरकारी खरीद केंद्रों की बजाय निजी व्यापारियों को सरसों बेची। नतीजतन सरकारी एजेंसियां लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं कर सकीं और अब तेल वितरण पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्योदय योजना में बदलेगा गेहूं वितरण का नियम

प्रदेश सरकार अंत्योदय अन्न योजना (गुलाबी राशन कार्ड) में भी बदलाव करने जा रही है। अभी एक राशन कार्ड पर हर महीने 35 किलो गेहूं मिलता है, लेकिन नई व्यवस्था में प्रत्येक पात्र सदस्य को सात किलो गेहूं मिलेगा। इससे बड़े परिवारों को अधिक लाभ मिलेगा, जबकि पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों को पहले की तुलना में कम गेहूं मिलेगा। फरीदाबाद के हजारों अंत्योदय कार्डधारक इस बदलाव से प्रभावित होंगे।


खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि सरसों के तेल के विकल्प को लेकर सरकार सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है। जल्द ही अंतिम निर्णय लेकर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed