{"_id":"667972246e60b7caa907d7a4","slug":"35-complaints-received-in-samadhan-camp-12-resolved-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-26551-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समाधान शिविर में आईं 35 शिकायतें, 12 का निवारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समाधान शिविर में आईं 35 शिकायतें, 12 का निवारण
विज्ञापन
- शिकायतकर्ता के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौके पर होते हैं तो तुरंत कर दिया जाता है समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 35 मामलों पर सुनवाई की गई। इस मौके पर डीसीपी ट्रैफिक उषा देवी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एडीसी डॉ. आनंद शर्मा ने 35 मामलों में से 12 का निवारण मौके पर ही कर दिया। वहीं 23 मामलों के लिए समय निर्धारित करके संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में अधिकतर समस्याएं फैमिली आईडी यानी पीपीपी को लेकर आ रही हैं। अगर शिकायतकर्ता के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौके पर होते हैं, तो उसकी समस्या का समाधान तुरंत कर दिया जाता है। प्रत्येक कार्यदिवस पर जिला के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में व प्रत्येक उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। किसी को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में व अन्य कोई समस्याएं आ रही है, तो वह समाधान शिविरों में अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करवा सकते हैं।