फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   33 lakhs were stolen from the account

Faridabad News: वॉट्सएप पर टॉस्क देकर खाते से उडाए 33 लाख

Thu, 30 Mar 2023 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
33 lakhs were stolen from the account
व्हाट्सएप पर टास्क देकर खाते से उड़ाए 33 लाख
विज्ञापन

क्रिप्टो करेंसी में कमाई के नाम पर कराते रहे निवेश, जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घर बैठे मोटी कमाई के लालच में सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति ने 33 लाख रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने पीड़ित को व्हाट्सएप पर टास्क देना शुरू किया। शर्त थी कि टास्क पूरे करते ही उसके खाते में रकम आने लगेगी। आरोपी चार फरवरी से 21 मार्च तक पीड़ित को ठगते रहे। बैंक में जमा पूरी रकम जाने से बाद व्यक्ति को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने शिकायत में बताया चार फरवरी को उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे कमाई करने की एक स्कीम के बारे में मैसेज आया। मैसेज पर क्लिक करने पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटी कमाई के बारे में जानकारी दी गई थी। इसमें कुछ साधारण से वीडियो क्लिप को लाइक कर स्क्रीन शॉट भेजने पर खाते में पैसा भेजने की बात कही गई। टास्क पूरा करने के बदले रुपये मिलने लगे।
विज्ञापन

धीरे-धीरे आरोपी उसे नए-नए टास्क देते रहे, जिनमें ज्यादा पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाया गया। आरोपी उसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश संबंधी टास्क देने लगे और विश्वास दिलाया कि अगला टास्क पूरा होने पर उन्हें सारे रुपये लाभ के साथ वापस मिल जाएंगे। पीड़ित हर टास्क पर आरोपियों द्वारा बताए खातों में रुपये ट्रांसफर करता चला गया। ऐसे कर उसने 18 बार में 33.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर सेक्टर-17 स्थित साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
कैसे करते हैं जालसाजी
साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि पिछले एक माह से अचानक से ऐसी शिकायतें बढ़ गई हैं। आरोपी सबसे पहले लोगों के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर घर बैठे पैसे कमाने की स्कीम के बारे में बताते हैं। शुरुआत में आसान से टास्क पूरा करने के लिए कहा जाता है, इसमें किसी वीडियो या फोटो को लाइक कर उसके स्क्रीन शॉट भेजना होता है। तीन लाइक और स्क्रीन शॉट के बदले में 150 रुपये यूजर के खाते में भेजे जाते हैं। धीरे-धीरे यूजर का टास्क बढ़ाकर उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। यहां फिल्मों की क्लिक को लाइक करने के बाद फारवर्ड करना होता है।

ठग ग्रुप में लाखों का कमाई करने संबंधी बातें करते कर लोगों को ज्यादा कमाने के लिए लालच देते हैं। इसके बाद फाइनल टास्क में चीन में बैठे ठग यूजर को ट्रेडिंग करने के लिए कहते हैं। इसमें रोजाना सुबह कोई भी सामान ऑनलाइन खरीदकर शाम को महंगे दाम पर बेचना होता है। इसमें कुछ ज्यादा पैसे कमाने के बाद लोगों को मंहगे सामान में निवेश के लिए तैयार किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी में भी आरोपी पैसा लगवा देते हैं। आरोपी अलग- अलग पैकेज के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed