फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   33 coaches needed to prepare a new crop of players in smart city

Faridabad News: पति की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Sat, 19 Aug 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
33 coaches needed to prepare a new crop of players in smart city
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पति की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बंटी को गांव बुढैना स्थित चंदीला चौक से और मृतक की पत्नी को गांव खेडीकलां से काबू किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया।
दो अगस्त को गांव खेडीकलां से राकेश के गुम होने की सूचना बीपीटीपी थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी और आरोपी राकेश पर शक हुआ। दोनों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने राकेश ने हत्या की बात कबूल की। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मृतक की पत्नी और आरोपी बंटी (38) का नाम शामिल है।
विज्ञापन

आरोपी बंटी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव अडिंग का और वर्तमान में ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी महिला खेडीकलां क्षेत्र में रहती है। मृतक राकेश (35) वर्ष पिछले एक साल से स्कूल की बस पर कंडक्टर की नौकरी करता था। आरोपी बंटी पिछले 6-7 साल से और आरोपी महिला 4-5 साल से स्कूल में सफाई का काम करते थे। आरोपी बंटी व मृतक राकेश की पत्नी का आपस में प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते मृतक राकेश की पत्नी ने प्रेमी बंटी के साथ मिलकर अपने पति राकेश की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शराब पिलाकर सिर में ईंट मार कर नहर में धकेला
दो अगस्त को आरोपी बंटी, राकेश को अपने साथ शराब पिलाने के बहाने से आगरा कैनाल नहर के पास ले गया। जहां पर दोनों शराब पीने लगे। जब राकेश को गहरा नाश हो गया तो बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर के पीछे ईंट मारकर नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद महिला ने योजना के तहत अपने पति राकेश के गुम होने की थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed