{"_id":"5c48af67bdec22737c29088a","slug":"31548267367-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ देवेंद्र फडणवीस करेंगे मेले का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ देवेंद्र फडणवीस करेंगे मेले का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड मेले संबंधी खबर के साथ प्रयोग के लिए
-----------
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ देवेंद्र फडणवीस करेंगे मेले का उद्घाटन
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। बुधवार को सूरजकुंड मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हरियाणा पर्यटन विभाग के महानिदेशक विकास यादव ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया व पूरे मेला परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मेला परिसर के निरीक्षण के बाद विकास यादव ने होटल राजहंस में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों संबंधी सभी कार्य 30 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मेले में बिजली व सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगवाएं। उन्होंने झूला मालिकों को भी निर्देश दिए की झूला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।