{"_id":"5b85603642c79246353bbdb4","slug":"31535467574-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती का महासंग्राम, भिडेंगे नामी-गिरामी पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती का महासंग्राम, भिडेंगे नामी-गिरामी पहलवान
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती का महासंग्राम, भिडे़ंगे पहलवान
- आज पृथला में विशाल दंगल का आयोजन होगा
- 100 से अधिक कुश्तियों का होगा आयोजन
- 1.51 लाख की होगी सबसे बड़ी कुश्ती
- 01 लाख की कुश्ती पंजाब-हरियाणा महिला पुलिस की होगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बूढ़ी तीज के अवसर पर बुधवार को पृथला में विशाल दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें होने वाले कई श्रेणी के मुकाबलों में नामी-गिरामी पहलवान अपना दांव दिखाएंगे। कांग्रेसी नेता राकेश तंवर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष इस दंगल का आयोजन किया जाता है।
इस बार दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चंद यादव शिरकत करेंगे। इसके अलावा समन्वय एकता परिषद के रमेश शर्मा, अनीसा तिलगेरी, रणसिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। तंवर ने बताया कि इस दंगल में लगभग 100 से अधिक कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी कुश्ती 1.51 लाख की होगी, जोकि भारत केसरी अजय लाखवाम और हितेश पहलवान के बीच होगी। इसी तरह दूसरी कुश्ती पंजाब-हरियाणा महिला पुलिस के बीच होगी। यह कुश्ती एक लाख की होगी। तीसरी कुश्ती पहलवान हरिओम और दुष्यंत के बीच होगी। इसके अलावा अन्य कई तरह की कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नकद राशि पहलवानों को दी जाएगी। यह दंगल दोपहर 12 बजे से सायं 7.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।