{"_id":"6049034e8ebc3ec7522907f2","slug":"3126-people-vaccinated-at-36-health-centers-faridabad-news-noi570485923","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3126 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3126 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। जहां एक तरफ बुुजुर्गों व बीमार लोगों को टीका लाया जा रहा है। वहीं, फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी डोज देने की प्रक्रिया भी चल रही है। स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले में 36 स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। इस दौरान कुल 3126 लोगों को कोरोना बचाव के टीके की पहली व दूसरी डोज दी गई। अब तक 57396 लोग टीका लगवा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 20 निजी व 16 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए गए। इसके साथ आठ निजी अस्पतालों में 24 घंटे टीके की सुविधा शुरू की गई है। इनमें बीके सिविल अस्पताल, एफआरयू-1 सेक्टर-30 व एफआरयू-2 सेक्टर-3, निजी अस्पतालों में अर्श अस्पताल सेक्टर-78, डॉक्टर टुडे एनआइटी-5, पवन अस्पताल सेक्टर-56, संतोष अस्पताल एनआईटी-3, शंकर मेडिकल सेंटर सेक्टर-28 में 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा शुरू की है। बुधवार को निजी अस्पतालों में 1352 ने पहली डोज लगवाई। इनमें 1127 बुजुर्ग व 146 विभिन्न बीमारियों से पीड़ित शामिल हैं। इसके अलावा 61 ने दूसरी डोट लगवाई। सरकारी अस्पतालों में 1395 ने पहली डोज लगवाई। इसमें 1221 बुजुर्ग और 89 विभिन्न बीमारियों के पीड़ित शामिल है। इसके अलावा 318 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
----
34 केंद्रों पर सात दिन सुबह से शाम तक लगेगा टीका
जिले में 34 स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल ऐसे हैं, जिनमें सात दिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों में बल्लभगढ़ स्वास्थ्य केंद्र, खेड़ीकलां, कौराली, पाल, तिगांव, मुजेसर व एसजीएम नगर सेक्टर 21 स्वास्थ्य केंद्र शामिल है। निजी अस्पतालों में मानवता, सुप्रीम, सर्वोदय, गोयल, सूर्या आर्थो व ट्रामा सेंटर, मेडीचैक अस्पताल, नोबेल, अपूर्वा नर्सिंग होम, सेंटर फॉर साइट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पार्क अस्पताल, केदार, हांडा मेडिकल सेंटर, आरके अस्पताल, शांतिदेव, एसकेजी, अलफाह अस्पताल, फोर्टिस, क्यूआरजी, एसएसबी, एशियन, मेट्रो, मेडिचैक ऑर्थो, सर्वादय सेक्टर 19, पवन अस्पताल जवाहर कॉलोनी, तेजिंदर सिंह एस्कोर्टर्स चेरीटेबल ट्रस्ट, वेदांता अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
36 स्वास्थ्य केंद्रों पर चार दिन लगेगा टीका
जिले में 36 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं, जिनमें सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टीकाकरण होगा। इनमें ईएआईसी मेडिकल कॉलेज पीपीसी सेंटर, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, संजय कॉलोनी, सेहतपुर, आदर्श नगर, एसी नगर, एतमादपुर, भारत कॉलोनी, भीम बस्ती, डबुआ कॉलोनी, हरीविहार, मेवला, नंगला, सारन, प्रतापगढ़, शिव दुर्गा विहार, सुभाष कॉलोनी, अनंगपुर, दयालपुर, धौज, छांयसा, फतेहपुर बिल्लोच, फतेहपुर तगा, मोहना, पल्ला, पन्हैडा खुर्द, सीकरी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर 7 व सूरजकुंड और ईएसआई सेक्टर 8, सेक्टर 27 बी, सेक्टर 19, एनआईटी 5, एनआईटी एक, एनआईटी 2, जवाहर कॉलोनी शामिल हैं।
लोगों को टीकाकरण करने के लिए परेशानी न हो इसके लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रमुख निजी अस्पताल में टीकाकरण की सुविधा शुरू की गई है। लोगों से अपील है कि वह अपने घर के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लगवा सकता है।
डॉ. रमेश चंद, नोडल अधिकारी