फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   31 cyber criminals arrested in a week

Faridabad News: एक सप्ताह में दबोचे 31 साइबर अपराधी

Sun, 08 Feb 2026 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
31 cyber criminals arrested in a week
28 लाख से अधिक की राशि बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बीते एक सप्ताह में 31 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 31 जनवरी से छह फरवरी के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने ठगों के कब्जे से 28 लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने इन आरोपियों को दबोचा है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस अवधि के दौरान साइबर सेल ने 525 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया और ठगी गई 6,58,690 रुपये की राशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार मीणा, सुनीता सिंघल, मोहम्मद अर्श और सक्षम सहित 31 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लालच में न आएं और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed