फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   300 students sensitized at the 'Police Ki Pathshala'

Faridabad News: पुलिस की पाठशाला में 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
300 students sensitized at the 'Police Ki Pathshala'
पुलिस की पाठशाला में 300 विद्यार्थियों को किया जागरूक- नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने 12 अक्तूबर को ‘पुलिस की पाठशाला’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशामुक्ति, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। थाना सेक्टर-58 और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की संयुक्त पहल से आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 से 300 विद्यार्थियों और संस्थान के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और ओटीपी, पासवर्ड व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने और साइबर अपराध होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी संरक्षण और व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय बताए। अधिवक्ता ने कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। विद्यार्थियों को आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता लेने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर युवाओं को इससे दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed