फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 thousand pregnant women of the city will be examined

Faridabad News: शहर की 30 हजार गर्भवती महिलाओं की होगी जांच

Sun, 23 Jun 2024 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:12 PM IST
विज्ञापन
30 thousand pregnant women of the city will be examined
- हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

- हर महीने होगी जांच, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में जन्म मृत्यु दर में सुधार के लिए सुरक्षित जननी अभियान की शुरूआत हुई है। जून और जुलाई में गर्भवती महिलाओं की जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की जाएगी। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की आशा वर्करों द्वारा निगरानी भी की जाएगी। अभियान में करीब 30 हजार महिलाओं की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार से बड़े स्तर पर जांच अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसके तहत महिलाओं की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की एक से तीन महीने के बीच, चार से छह महीने के बीच और सात से आठ महीने के बीच एक बार जांच आवश्यक है। इसके पश्चात 15 दिनों तक खास ख्याल रखा जाता है। वहीं हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहले महीने को छोड़कर हर महीने जांच की जाती है। ओपीडी में गर्भवती महिलाएं समस्या होने पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इलाज के लिए आ सकती हैं। अभियान के तहत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं और उनके साथ आने वाली आशा वर्करों को 100-100 रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


--
पोर्टल पर अपडेट होगा हाई रिस्क महिलाओं का डाटा

खून की कमी, बीपी, शुगर, कमजोरी और शरीर में सूजन सहित अन्य समस्याओं से जूझ रहीं महिलाओं की पहचान की जाएगी। जिला अस्पताल की ओर से इन महिलाओं का डाटा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। 7 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं की हर महीने जांच की जाएगी और अस्पताल में उपचार होगा। पोषाहार भी दिया जाएगा। महिलाओं की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर खून भी चढ़ाया जाएगा। पोर्टल पर महिलाओं का नाम पता सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

अधिकारी से बातचीत

18 जून से जिला में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य जन्म मृत्यु दर में सुधार करना है। महिलाओं की हर महीने जांच होगी। अभियान में 28-30,000 महिलाओं की जांच की लक्ष्य निर्धारित किया गया है। - डॉ. रचना मिश्रा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed