{"_id":"6add01809f691d375804b541","slug":"30-meritorious-class-12-students-will-receive-a-100-scholarship-for-undergraduate-studies-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83637-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 12वीं के 30 मेधावी छात्रों को मिलेगी स्नातक की पढ़ाई के लिए 100 फीसदी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 12वीं के 30 मेधावी छात्रों को मिलेगी स्नातक की पढ़ाई के लिए 100 फीसदी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
मानव रचना शिक्षण संस्थान ने 30 साल पूरे होने पर शुरू की फाउंडर्स 30 पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मानव रचना शिक्षण संस्थान ने 12वीं के 30 मेधावी विद्यार्थियों के लिए फाउंडर्स 30 छात्रवृत्ति पहल शुरू की है। संस्थान की 30वीं वर्षगांठ पर शुरू हुई इस योजना में चयनित छात्रों को स्नातक की पूरी पढ़ाई के लिए 100 फीसदी छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए 3.5 करोड़ रुपये से अधिक का कोष आवंटित किया गया है।
विद्यार्थियों का चयन ईटी एजुकेशन इंडिया स्कूल एआई चैलेंज 2026 के माध्यम से होगा। इसमें पंजीकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता विशेष कक्षा में भाग लेना और एक परियोजना जमा करना शामिल है। चयनित सूची में शामिल विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन का आधार जिज्ञासा, समस्या समाधान क्षमता, पहल, प्रस्तुतीकरण और शैक्षणिक तत्परता होगी। यह छात्रवृत्ति केवल कृत्रिम बुद्धिमत्ता या कंप्यूटर विज्ञान के पाठ्यक्रमों तक सीमित नहीं है। चयनित विद्यार्थी अपनी रुचि का स्नातक पाठ्यक्रम चुन सकेंगे। उत्तर भारत के विद्यार्थियों के लिए खुले इस चैलेंज में अलग से कोई परीक्षा या अतिरिक्त परियोजना नहीं देनी होगी।
संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत भल्ला ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सफल पेशेवर बनाना है। यह उन्हें जिम्मेदार नागरिक और बेहतर इन्सान बनने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी। मुख्य विकास अधिकारी सान्या भल्ला के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ मार्गदर्शन मिलेगा। उन्हें उद्योग विशेषज्ञों, पूर्व छात्रों से संवाद, शोध, नवाचार और कॅरिअर मार्गदर्शन के अवसर भी मिलेंगे।