फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 crore gold and 30 bank lockers recovered

पांच दिन में अस्पताल मालिकों के आवाज से 5.5 करोड़ का कैश

Sun, 31 Jul 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
30 crore gold and 30 bank lockers recovered
फरीदाबाद। शहर के चार नामचीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की रेड पांचवें दिन समाप्त हो गई। इस दौरान टीम को डॉक्टरों के आवास से करीब 5.5 करोड़ रुपये के कैश सहित 30 करोड़ रुपये के जेवरात बरामद हुए हैं। इसके साथ ही टीम ने 30 बैंक लॉकरों को भी सीज किया है। विभाग को अंदेशा है कि अस्पताल मालिकों ने 100 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान हाथ लगे जरूरी कागजात की भी जांच शुरू कर दी है। जिसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन

आयकर विभाग को कुछ दिन पूर्व फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर के नामचीन अस्पतालों द्वारा पैसों के गलत इस्तेमाल और काला धन लगाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर फरीदाबाद आयकर विभाग की 35 टीमें गठित की गईं। इनका नेतृत्व इन्वेस्टिगेशन विभाग के अतिरिक्त निदेशक भारत भूषण गर्ग के किया। सभी टीमों ने एक साथ अस्पतालों और मालिकों के आवास पर रेड की। रविवार अल सुबह तक आयकर टीम ने सेक्टर-8 सर्वोदय अस्पताल, अजरौंदा चौक स्थित एसएसबी अस्पताल और मेट्रो अस्पताल सहित मालिकों के आवास पर जांच पड़ताल की, जबकि एकॉर्ड अस्पताल को एक दिन पहले फ्री कर दिया गया। टीम को अस्पताल मालिकों के यहां से कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिनमें करोड़ों रुपये के गलत इस्तेमाल की संभावना है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार टीम को डॉक्टरों के पास से अब तक करीब 5.5 करोड़ का कैश, 30 करोड़ का सोना मिल चुका है। जांच में 30 बैंक लॉकर भी मिले हैं। इसके बारे में डॉक्टर, आयकर विभाग की टीम को कोई खास जानकारी नहीं दे पाए हैं, इसलिए इन्हें संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया गया है। इसके अलावा डॉक्टरों के पास से कुछ विशेष मेडिकल कंपनियों के वाउचर और निजी अस्पतालों द्वारा सरकारी अस्पतालों व क्लीनिक के डॉक्टरों को दिए गए कमीशन के कैश वाउचर मिले हैं। आशंका है, अस्पतालों ने कुछ विशेष दवा कंपनियों को लाभ पहुंचाया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आयकर विभाग की ओर से जल्द बड़े खुलासे किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ी तो गिरफ्तारी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed