फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   30 complaints were heard at the public grievance redressal camp.

Faridabad News: जनसुनवाई शिविर में 30 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
30 complaints were heard at the public grievance redressal camp.
फरीदाबाद। नगर निगम में जनसुनवाई शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। शिविर के दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


जनसुनवाई शिविर की अध्यक्षता महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया। इसके साथ ही शेष मामलों को संबंधित शाखाओं को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


महापौर प्रवीण बत्रा ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना है। इसका उद्देश्य निगम प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article