फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 people were duped of Rs 2.58 lakh

Faridabad News: साइबर जालसाजों ने 3 लोगों से 2.58 लाख ठगे

Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
3 people were duped of Rs 2.58 lakh
- अलग-अलग बहाने बनाकर की गई ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर जालसाजों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 3 लोगों से 2.58 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने बैंककर्मी, ऑनलाइन शॉपिंग व परिचित वकील बनकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल व एनआईटी में एफआईआर दर्ज कर मामलों में जांच शुरू की गई है।

पहले मामले में शिकायत में अगवानपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह सिलाई का काम करते है और उसका बेटा लड़ाई-झगड़े के केस में आरोपी है। 2 अप्रैल को कॉल करने वाले ने खुद को केस का वकील बताकर जरूरी काम के लिए रुपये भेजने को कहा। उसने 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 3 अप्रैल को शिकायतकर्ता ने कथित वकील को कॉल की तो आरोपी ने और रुपये मांगे। आरोपी ने कुल 1,08,529 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। बाद में पता चला कि वकील के नाम पर जालसाज ने पैसे ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शिकायत में झाड़सेतली निवासी युवती ने बताया कि 6 जनवरी को ठग ने बैंककर्मी बनकर कॉल की। आरोपी ने युवती के बैंक खाते के कार्ड में कुछ सेटिंग करने की बात कही और बहाने से पीडीएफ फाइल में डिटेल भरवा ली। डिटेल भरते ही युवती के डेबिट कार्ड से 4 ट्रांजेक्शन में 49,983 रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में सेक्टर-23 निवासी महिला ने इंस्टा पर विज्ञापन देखकर 4900 रुपये में सूट ऑर्डर किया था। बाद में ऑर्डर कैंसिल होने पर दिए गए नंबर पर कॉल की तो आरोपी ने ट्रैकिंग स्लिप भेजी और डिलीवरी के नाम पर एपीके फाइल भेजी। 13 अप्रैल को महिला को सूट तो डिलीवर हो गया लेकिन उनके खाते से 1 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed