फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 arrested for assaulting JJP district president and his associates

Faridabad News: जजपा के जिला अध्यक्ष और साथियों से मारपीट में 3 गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
3 arrested for assaulting JJP district president and his associates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला अध्यक्ष प्रदीप व उनके साथियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान परमजीत, अमन व अन्नू निवासी गांव बुढैना के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।


गांव बदरपुर सैद निवासी प्रदीप ने थाना खेड़ीपुल में दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 22 जून की रात को अपने दोस्त परमिंदर, अशोक व आरिफ के साथ आमौलिक चौक से होते हुए अपने घर समर पाम सोसाइटी की तरफ जा रहे थे। तभी एक एक व्यक्ति रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाकर आया और हमारी कार के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। विरोध करने पर वह हमसे बहस करने लगा, जिसके बाद वह ड्राइवर सीट पर बैठे आरिफ को गालियां देने लगा। इस पर हमारी कहासुनी हो गई। उसने अपने अन्य साथियों को फोन करके लाठी, डंडों के साथ वहां बुला लिया व मारपीट की। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि 22 जून की रात को परमजीत खेतों से अपनी गाडी में रॉग साइड से आ रहा था। जहां उसकी शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद परमजीत ने फोन करके अपने अन्य साथियों को बुला लिया व हमला कर दिया। अमन से मारपीट में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed