फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   297 contractual employees in the corporation now have permanent jobs till the age of 58

Faridabad News: निगम में 297 अनुबंधित कर्मचारियों की अब 58 वर्ष तक नौकरी पक्की

Tue, 27 May 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
297 contractual employees in the corporation now have permanent jobs till the age of 58
राज्य सरकार की ओर से मिला सुरक्षा पत्र, कर्मचारी यूनियन ने जताया आभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सोमवार को नगर निगम में 5 वर्ष से अधिक समय तक नौकरी कर चुके 297 अनुबंधित कर्मचारियों को 58 वर्ष तक के लिए नौकरी सुरक्षा पत्र दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कर्मचारी हितैषी योजना हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के अंतर्गत सभी विभागों में लगे कच्चे कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा पत्र दिया है। सुरक्षा पत्र पाकर कर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कर्मियों ने इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया है।


हरियाणा कौशल रोजगार निगम की योजना के अनुसार 58 वर्ष के नौकरी सुरक्षा पत्र को देते हुए निगम आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सभी कर्मी निगम प्रशासन की छवि जनता के बीच अच्छा बनाने के लिए लोगों से अच्छा व्यवहार करते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें। इस दौरान 105 क्लर्क, 28 कनिष्ठ अभियंता क्लर्क, 14 डाटा एंट्री ऑपरेटर, 1 असिस्टेंट, 8 सहायक सफाई निरीक्षक, 4 एपीओ, 15 बिल डिस्टीब्यूटर, 6 माली, 4 माली कम हेल्पर, 15 चपरासी, 5 स्वीपर, 3 मीटर रीडर जैसे पदों पर लगे 297 कर्मचारियों को यह नौकरी सुरक्षा पत्र दिया गया है। पत्र पाकर कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई। निगमायुक्त ने कहा कि जो कर्मचारी रह गए हैं उनको भी जल्द ही यह नौकरी सुरक्षा पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थापना अधिकारी सृष्टि बब्बर, प्रधान नरेश शास्त्री, प्रधान बलबीर बालगुहेर सहित कर्मचारी यूनियन ने भी निगमायुक्त का धन्यवाद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed