फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   296 corona infected in faridabad

जिले में 296 नए मरीज, दो की मौत

Sun, 01 Nov 2020 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
296 corona infected in faridabad
फरीदाबाद। कोरोना के 296 नए मामले व दो मरीजों की मौत की पुष्टि रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने की। इस दौरान 221 संक्रमित स्वस्थ भी हुए किंतु रिकवरी दर गिरकर 94.1 से 93.8 फीसदी रह गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अशोका एंक्लेव में 90 वर्षीय संक्रमित व बल्लभगढ़ निवासी 66 वर्षीय संक्रमित की मौत बीते 24 घंटों में हुई। अब तक हुई कुल 250 मौतों में से 204 की मौत का कारण कोरोना के साथ अन्य दीर्घकालीन बीमारियों का घातक स्वरूप रहा। वहीं, 46 मरीजों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना रहा है।
विज्ञापन

अब तक 25591 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 24015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने से सक्रिय मामले 1326 हो गए हैं। इनमें से 290 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 1036 संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 45 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 11 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.4 फीसदी हो गई है। कोरोना के मामले अब 96 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब तक 250527 सैंपल लिए हैं। रविवार को 1742 सैंपल लिए गए। इनमें से 350 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब प्रति एक लाख की आबादी में 13918 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed