फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   294 AQI records in faridabad

हल्की हवा चलने से एक्यूआई में सुधार

Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
294 AQI records in faridabad
294 AQI records in faridabad
फरीदाबाद। लोगों को फिलहाल प्रदूषण से कोई खास राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले तीन दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के आसपास बना हुआ है, जो प्रदूषण की खतरनाक श्रेणी में आता है। जिले में बुधवार को एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 28 अंक कम रहा।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों से हवा की गति लगभग थम सी गई है। इससे प्रदूषित कणों में किसी तरह की हलचल नहीं हो रही है। इस कारण एक्यूआई में कुछ ज्यादा सुधार नहीं हो रहा है। बुधवार को पांच किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। इससे प्रदूषण में मामूली गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 294 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 क्षेत्र की हवा ज्यादा खराब रही है। यहां का एक्यूआई 363 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 195 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. स्मिता कनोडिया ने बताया कि हल्की हवा चलने के बाद यह कम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed