फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   28.80 thousand cheated by luring 300 percent profit in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में 300 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 28.80 लाख ठगे

Mon, 18 Mar 2024 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
28.80 thousand cheated by luring 300 percent profit in stock market

शेयर मार्केट में 300 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने एक युवती से 28. 80 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जवाहर कॉलोनी निवासी किरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 10 जनवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें दो महीने में शेयर ट्रेडिंग करने पर 300 प्रतिशत मुनाफा दिलाने की बात कही थी।

विज्ञापन


विज्ञापन पर क्लिक करने पर उन्हें एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में रोजाना ट्रेडिंग टिप्स दी जाती थीं। ग्रुप में जुडे लोग मोटी कमाई के स्क्रीन शाॅट ग्रुप पर भेजते थे। विश्वास होने पर उन्होंने ग्रुप एडमिन मेरीलिना से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने एक एप डाउनलोड कराने के बाद स्टॉक मार्केट के कई आईपीओ दिखाए, जिनमें निवेश करने पर कम समय में अधिक मुनाफे की बात कही गई। 11 मार्च को उन्होंने पांच हजार रुपये आरोपियों के खाते में भेजे। कुछ दिन बाद ही उन्हें ऑनलाइन रकम लाभ के साथ दिखाई गई। कमाई होती देख उन्होंने 15 मार्च को एक लाख रुपये और भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माता-पिता की मौत के बाद मिली बीमा राशि 28 लाख 80 हजार रुपये भी आरोपियों के खाते में भेज दिए। वहीं, जब उन्होंने पैसे निकालने का प्रयास किया तो आरोपी हर बात पर पैसे निकालने की बजाय और पैसे निवेश करने की बात कहते थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने ग्रुप एडमिन से बात करनी चाही लेकिन फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed