फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   280 new cases in the district, 250 became healthy

280 नए मामले, 250 हुए स्वस्थ

Mon, 07 Dec 2020 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
280 new cases in the district, 250 became healthy
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 280 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 250 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। तीन संक्रमितों की बीते 24 घंटे में मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक जिले में कुल 368 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर मरीज अन्य दूसरी गंभीर व दीर्घकालीन बीमारियों से पीड़ित थे। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 42 हजार 644 हो गई है। इनमें से 40 हजार 832 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में 1464 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 286 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। शेष 1178 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में भर्ती 46 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से 11 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि प्रति एक लाख की आबादी पर सैंपलिंग की संख्या 20 हजार से पार पहुंच गई है। जिले में इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 20 हजार 68 सैंपल लिए जा रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 95 प्रतिशत से ऊपर है। अभी तक कुल 3 लाख 61 हजार 228 सैंपल लिए जा चुके हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 2490 सैंपल लिए गए हैं। अभी 1520 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed