फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   260 units of blood collected in voluntary blood donation camp

Faridabad News: स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 260 यूनिट एकत्रित हुआ रक्त

Tue, 29 Aug 2023 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
260 units of blood collected in voluntary blood donation camp
फोटो-3
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब की ओर से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी स्थित विक्टोरिया कंपनी में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 260 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा ने कहा कि थैलीसीमिया बड़े सर्जरी जैसे जरूरतमंदों के अलावा सड़क दुर्घटना से पीड़ित लोगों को भी रक्त की जरूरत होती है। लोगों को रक्तदान के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस शिविर में रक्त देने वाले वीरों को प्रशंसा पत्र के साथ पौष्टिक आहार के तौर पर राशन भी दिया गया। आईएमटी एसोसिएशन के प्रवक्ता आईसी जैन ने कहा कि समाज हित में कार्य करने से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। युवा पीढ़ी समाज में स्थापित किए गए आदर्शों को अगली पीढ़ी तक ले जाती है। उन्होंने सभी रक्त वीरों से कहा कि समाज हित में किए गए कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बच सकती है। शिविर में 260 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उद्योगपति हरदीप सिंह बांगा उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान दीपक गुप्ता,उप प्रधान दीपक प्रसाद, पूर्व प्रधान महेंद्र, ब्लड बैंक की प्रभारी डाॅ. अंजू गुप्ता, सीनियर उप प्रधान अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



लोगों से बातचीत

रक्तदान करने से लोगों को भी समाज हित में आगे आने की प्रेरणा मिलती है। समाज के सभी लोगों से आह्वान करूंगा कि वह रक्तदान जरूर करें।- दीपक गुप्ता, प्रधान, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान जरूरत के समय किया गया सबसे बड़ा सहयोग है। स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज में भाईचारे का संदेश जाता है। दीपक प्रसाद, उप प्रधान, रोटरी ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed