{"_id":"6500a1fd69db22e24b0d29e9","slug":"26-year-old-woman-missing-from-home-along-with-12-year-old-boy-found-by-police-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13266-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर से लापता 12 वर्षीय किशोर सहित 26 वर्षीय महिला पुलिस ने ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर से लापता 12 वर्षीय किशोर सहित 26 वर्षीय महिला पुलिस ने ढूंढा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 थाना पुलिस ने घर से लापता हुए किशोर को तलाश कर परिजनों से मिलवाया। वहीं पुलिस चौकी संजय कॉलोनी और क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घर से लापता महिला को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि किशोर के माता पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार को घर से काम करने के लिए गए थे। शाम को घर आकर देखा तो बच्चा घर नहीं मिला। आस पास काफी तलाश की, बच्चा नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी। जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी इंचार्ज सेक्टर-4 पटेल नगर झुग्गियों से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया हैं। किशोर से पूछताछ में सामने आया कि वह घर से खेलने के लिए निकला था। पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले करते हुए सख्त हिदायत की बच्चे पर ध्यान रखें। एक अन्य मामले में गुमशुदा महिला 27 अगस्त को अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गई थी। जिसकी परिजनों के द्वारा तलाश की गई थी, लेकिन कहीं नहीं मिली। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में दी। सूचना पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज कर महिला की तलाश की गई। मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी व क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने संयुक्त, रूप से कार्रवाई करते हुए महिला को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से बरामद किया है। महिला से परिजनों के सामने पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह घर वालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। महिला को परिजनों के हवाले किया है। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।