फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   251 new corona infected, 285 people recovered

251 नए कोरोना संक्रमित मिले, 285 लोग हुए ठीक

Mon, 21 Sep 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
251 new corona infected, 285 people recovered
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद अब फिर थमने लगी है। सोमवार को 251 नए मामले सामने आए हैं जबकि ठीक होने वालों की संख्या 285 रही। जो कि संक्रमितों की संख्या से 20 फीसदी अधिक है। वहीं एक संक्रमित की मौत हो गई। कुल मरीजों की संख्या 18012 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आजाद कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अभी तक जिले में 206 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मरने वालों में अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 251 नए मरीजों की पुष्टि की। यह मरीज सेक्टर-3, सेक्टर-31, श्याम कॉलोनी, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, भारत कॉलोनी, सेक्टर-21, सेक्टर-14, सेक्टर-9, सेक्टर-15, सेक्टर-8, सेक्टर-7, बसेलवा कॉलोनी, एनआईटी पांच, एनआईटी एक, तिलपत, संजय कॉलोनी, दयालबाग, चावला कॉलोनी, सेक्टर-17, आजाद नगर, एनआईटी तीन, एनआईटी दो, महावीर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में मिले हैं।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में 1906 एक्टिव केस हैं। इनमें से 425 अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1275 होम आइसोलेशन में हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 55 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से 12 वेंटिलेटर पर हैं। अभी 321 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 16106 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed