फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   250 crore scam under the protection of councilors

पार्षदों के संरक्षण में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

Sat, 03 Jul 2021 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
250 crore scam under the protection of councilors
फरीदाबाद। एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने शुक्रवार को उनके घर के सामने अतिक्रमण को हटाने के मामले को राजनीति से प्रेरित बताया। शनिवार को प्रेसवार्ता में पार्षदों के संरक्षण में नगर निगम में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए निगमायुक्त से पहले उन पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनआईटी क्षेत्र के पार्षदों ने निगमायुक्त के दफ्तर पर धरना देकर कांग्रेसी विधायक पर गली में कब्जा करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद निगमायुक्त ने तोड़फोड़ दस्ते को भेजकर चबूतरा तुड़वा दिया। शनिवार को विधायक ने सरकार से सवाल किया कि निगम में घोटाले का मामला काफी समय से चल रहा है। तत्कालीन निगमायुक्त के आदेश के बाद भी अभी तक घोटाला करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। यदि पार्षद उनके परिवार के खिलाफ लामबंद होने के बजाय भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता दिखाते तो आज शहर का भला हो जाता। उन्होंने घर के बाहर कोई अतिक्रमण, कब्जा नहीं किया था। बस नाले को थोड़ा ऊंचा किया, ताकि बारिश के दिनों में घरों में पानी न भरे। नगर निगम जलभराव से निजात दिलाने का काम करे, तो किसी भी व्यक्ति को अपने घर के बाहर ऐसे इंतजाम नहीं करने होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सबसे ज्यादा अवैध कब्जे भाजपा के पार्षद व विधायकों ने जगह-जगह कर रखे हैं। इसकी जानकारी नगर निगम को भी है। इन्हें क्यों नहीं तोड़ा जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित नागर, बलजीत कौशिक अनीशपाल, गौरव ढींगड़ा, रूपा गौतम, अहसान कुरैशी, इकबाल कुरैशी, हरबीर मवई, रामेहर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed