फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 players selected in cricket trials

Faridabad News: क्रिकेट ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 05 Apr 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
25 players selected in cricket trials
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पल्ला नंबर-1 स्थित तरुण पब्लिक स्कूल में शनिवार को 11 से 20 वर्ष के आयुवर्ग में क्रिकेट ट्रायल आयोजित किए गए। इनमें कुल 50 से अधिक खिलाड़ियों ने दम दिखाते हुए अपना चयन सुनिश्चित करने का प्रयास किया। हालांकि इनमें से कुल 25 खिलाड़ियों का ही चयन हो सका और 10 खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया। इन 25 में 13 बालक और 12 बालिकाओं का चयन किया गया।

हालांकि जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उनके नामों की घोषणा अबतक नहीं की गई है। ट्रायल ले रहीं कोच वर्षा ने बताया कि लगभग सभी खिलाड़ियों ने ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन किया है, पर कुल 25 खिलाड़ियों का ही चयन किया जा सकता था। ऐसे में उनमें से सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों को चुना गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा 10 अन्य खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया है, जो कि अगर कोई खिलाड़ी नर्सरी से हटता है या अपना नाम वापस लेता है, तो स्टैंडबाई में से किसी एक खिलाड़ी को जगह दे दी जाएगी। बता दें कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की प्रतिमाह 22 हाजिरी होने पर 1500 और दो हजार रुपये मिलेंगे। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये जबकि 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed