फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 days old dog dies after being hit by government vehicle in Faridabad, case filed against driver

Faridabad: सरकारी वाहन से 25 दिन का कुत्ता मरा, चालक पर केस दर्ज, पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

Sat, 08 Oct 2022 08:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Oct 2022 08:32 AM IST
सार

फरीदाबाद में सरकारी वाहन से 25 दिन के कुत्ते की मौत का मामला सामने आया ैह। चालक की लापरवाही से कुत्ता कुचल गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गाड़ी भी पकड़ ली है।

विज्ञापन
25 days old dog dies after being hit by government vehicle in Faridabad, case filed against driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के गांव मिर्जापुर में बिजली निगम के वाहन की चपेट में आने से 25 दिन के एक कुत्ते की मौत हो गई। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर 10 निवासी पीपल फॉर एनिमल ट्रस्ट की प्रीति दुबे ने बताया कि गांव मिर्जापुर स्थित विजिलेंस कार्यालय के पास करीब 25 दिन पहले एक कुत्ते ने जन्म लिया था। वह कार्यालय के पास ही रहता था। बृहस्पतिवार को विजिलेंस विभाग से बिजली निगम की गाड़ी निकली। 
विज्ञापन


इस दौरान चालक की लापरवाही की वजह से कुत्ता वाहन के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में 25 दिने के कुत्ते की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। इसकी सूचना कार्यालय के पास मौजूद लोगों ने उनको फोन कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर थाना सदर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गाड़ी को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि नगर निगम को कुत्तों के लिए इंतजाम करना चाहिए। कई बार लोगों को कुत्ते काट लेते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में  कुत्तों के लिए शेल्टर होम का प्रावधान किया जाएगा। 

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

29 सितंबर को पीपल फॉर एनिमल्स फरीदाबाद के उपाध्यक्ष हिमांशु यादव ने बताया था कि आदर्श नगर में एक कुत्ते की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। 

इसके अलावा 26 फरवरी को सेक्टर-28 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि एक युवक सेक्टर 18 की गली में घूमने वाले एक कुत्ते को बुरी तरह पीट रहा था। इस दौरान कुत्ते की एक आंख तक निकलकर सड़क पर गिर गई। जब उसने विरोध किया तो कुत्ते पर हमला कर रहे शख्स ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed