फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 candidates from three groups contested the bar elections.

Faridabad News: बार चुनाव में तीन गुटों के 25 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
25 candidates from three groups contested the bar elections.
- 15 दिसंबर को बार रूप में होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए इस बार तीन गुट मैदान में हैं। सभी ने अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव में खड़ा किया है। कुल 25 प्रत्याशी इस बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें से प्रधान पद के लिए तीन, सचिव के लिए चार और वरिष्ठ उप प्रधान के लिए चार और उप प्रधान के लिए तीन लोगों ने नामांकन भरा है। 15 दिसंबर को जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।
पिछली बार की तरह मैदान में दो की बजाय इस बार तीन गुटों ने अपने प्रत्याशी चुनाव में खड़े किए हैं। इसमें से संजीव चौधरी ग्रुप से जोगिंद्र नरवत, जेपी अधाना ग्रुप से राकेश रावत और ओपी शर्मा ग्रुप ने विजय शर्मा को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार ओपी शर्मा और जेपी अधाना ग्रुप एक साथ चुनाव में उतरे थे। करीब 2200 अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता भीम सिंह चंदीला ने अपना नामांकन वापस ले लिया उन्होंने सचिव पद के लिए नामांकन किया था। भीम कई बार से चुनाव के लिए मन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें मना लिया जाता है। तीन महिलाओं ने भी कार्यकारिणी के लिए नामांकन किया है जिसमें से वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए ज्योति शर्मा, लाइब्रेरियन के लिए अंजू ठाकुर और शिखा शर्मा किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र अधाना को चुनाव कमेटी का चेयरमैन और जेपी भाटी को सदस्य नियुक्त किया गया है। तीनों गुटों के अलग-अलग चुनाव लड़ने के कारण मामला दिलचस्प हो गया है। सभी गुट और प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर प्रचार में लगे हुए हैं। जातिगत समीकरण पर भी काफी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed