फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   245 kg fevi quice caught in company

Faridabad News: कंपनी में छापा मारकर 245 किलो नकली फेवीक्विक पकड़ी

Tue, 07 May 2024 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
245 kg fevi quice caught in company
- कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस ने हाइवे किनारे स्थित एक कंपनी में छापा मार कर काफी मात्रा में नकली फेवी क्विक पकड़ी है। कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने नकली फेवी क्विक बनाने वाले कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के सराय रोहिल्ला निवासी पुनीत ने बताया कि वह नोएडा स्थित पिडी लाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक हैं। उन्होंने उनकी टीम में शामिल साकिर चौधरी व राहुल ने फ्रेंडस काॅलोनी की जांच की थी। इसमें पता लगा कि यहां एक कंपनी चल रही है, जिसमें उनकी कंपनी के नाम से फेवी क्विक की पैकेजिंग की जा रही थी। यहां नकली माल तैयार किया जा रहा था। इस मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए नकली फेवीक्विक पकड़ी। पुलिस ने नागमणि नामक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। मौके पर करीब 245 किलाे माल जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

नकली जींस बनाने का भंडाफोड़
सूरजकुंड थाना क्षेत्र में नकली जींस बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। कंपनी में लिवाइस व जेेंट लेबल टैग लगाकर जींस तैयार की जा रही थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली के सुखदेव विहार निवासी शोभा ने सूरजकुंड थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली स्थित यूनाइटेड एंड यूनाइटेड कंपनी में प्रतिनिधि के रूप में काम करते हैं। छह मई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी कंपनी के लेबल टैग लिवाइस व जेेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन लेबल के साथ नकली जींस तैयार की जा रही हैं। इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई कर कंपनी के लेबल का प्रयोग करते हुए जितेंद्र जैन नामक व्यक्ति को गिरiफ्तार किया। मौके पर लिवाइस का लेबल लगी 6290 पेंट मिलीं। जबकि जेंट की 127 पेंट मिलीं। सभी जब्त कर ली गईं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed