{"_id":"627a9f224087b906cd415283","slug":"24-colony-will-regular-faridabad-news-noi6477874155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की 24 अवैध कॉलोनियां होगी नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की 24 अवैध कॉलोनियां होगी नियमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। नगर निगम की 24 अवैध कॉलोनियों के नियमित होने की उम्मीद है। इसके लिए नगर निगम इन कॉलोनियों की पूरी जानकारी दोबारा से ले रहा है। हालांकि निगम क्षेत्र में छोटी-बड़ी 247 अवैध कॉलोनियां हैं।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शहरी निकाय विभाग की ओर से 24 कॉलोनियों की सूची मिली है। इन कॉलोनियों को नियमित किया जाना है। अधिकारी ने बताया कि इनमें कुछ कॉलोनियां तय मानक को पूरा नहीं करती हैं। ऐेसे में डीटीपी से सभी कॉलोनियों की पूरी जानकारी मांगी गई है। सभी तथ्यों की जांच के बाद नगर निगम इस पर फैसला लेगा। अधिकारी ने बताया कि इस मामले से शहर निकाय विभाग के मंत्री को भी अवगत करा दिया गया है। कॉलोनियों की संख्या कम और ज्यादा हो सकती है।
प्रदेश सरकार अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा कर चुकी है। साथ ही 50 फीसदी की बसावट होने पर नियमित करने की बात कही है। इससे इन कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इन कॉलोनियों में सीवर, पेयजल व बिजली की बेहतर व्यवस्था नहीं है। जिला नगर योजनाकार (एनफोर्समेंट) राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 554 अवैध कॉलोनियों का ड्रोन सर्वे कराया गया है। इन कॉलोनियों का नक्शा, बसावट, सीवर, पानी, बिजली और खाली प्लॉट समेत सभी प्रकार की जानकारी विभाग को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में करीब 247 अवैध कॉलोनियां है।