फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   22.47 lakh rupees were cheated by giving false promises of profit on investment in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 22.47 लाख रुपये ठगे

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
22.47 lakh rupees were cheated by giving false promises of profit on investment in stock market
सेक्टर-28 के रहने वाले कारोबारी से हुई ठगी, साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 22.47 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को एक कंपनी का एप डाउनलोड कराकर निवेश कराना शुरू कर दिया। शुरू में निवेश की गई रकम वापस भी की गई लेकिन बाद में लगभग 49 लाख रुपये निवेश कराकर 26 लाख ही वापस किए । पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-28 के रहने वाले कारोबारी विवेक जैन ने दी है। अप्रैल 2025 में व्हाट्सएप पर इन्हें मैसेज आया । मैसेज में मेटा एक्स ऑप्शन नामक कंपनी के बारे में बताकर कहा कि ये कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। आपको कम पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा होगा। शिकायतकर्ता उनकी बातों में आ गए और कंपनी का एप डाउनलोड कर लिया। फिर इनका नंबर ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया और आरोपियों के कहे अनुसार इन्होंने 25 जून से 12 जुलाई के दौरान अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर किए। एस के ट्रेडर्स नाम से बैंक खाते में इन्होंने कुल 2443693 रुपये ट्रांसफर किए और इसी खाते से इनके पास 2307606 रुपये वापस आए। इसी तरह अन्य बैंक खातों में कुल 4907813 रुपये ट्रांसफर किए लेकिन बाद में सिर्फ 2660352 रुपये ही वापस मिले। बाकी रकम मांगने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ने कुल 2247461 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। मामले में अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed