{"_id":"68cefc04dd0e9a5ce304b5bc","slug":"22-miscreants-attacked-a-family-due-to-panchayat-election-rivalry-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51794-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंचायत चुनाव की रंजिश में 22 बदमाशों ने परिवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंचायत चुनाव की रंजिश में 22 बदमाशों ने परिवार पर किया हमला
विज्ञापन
परिवार के 10 लोगों को आईं चोटें, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव सिरोही में पंचायत चुनाव की रंजिश में 22 बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडे, रॉड व अन्य धारदार हथियार से हमला किया जिसमें परिवार के 10 लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और अंदर रखे सामान भी तोड़ दिए। थाना धौज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया है।
गांव सिरोही निवासी जफरू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर की शाम को परिवार के दो लड़के असलम और जब्बा का गांव के ही आलिम व तालिम से झगड़ा हो गया था। उस मामले की शिकायत थाना धौज में दी थी। उसी दिन अचानक नस्सु की दुकान पर फिर से झगड़ा हो गया। शोर सुनकर वह, उनकी लड़की व भतीजा साहून, वहीद अरसद बीच-बचाव करने आए।
कुछ समय बाद आरोपी सलमान उर्फ खान, आमीर, मूफिद, मुवीन, मुकीन, सज्जी, सैफ अली अजरू, आमीर, वाजिद, मुस्तकीन, आरीफ, शाहरूख, ममताज, इरफान, अमजद, कयुम, इकबाल, अजरू, जमसेद, फज्जू, निज्जु समेत अन्य बदमाश घर में आ गए और उनके ऊपर लाठी, डंडे, फरसा व तेजधार लोहे की रॉड हथियार से हमला करने लगे। इस हादसे में परिवार के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जफरू ने बताया कि हमलावरों ने उसकी कार भी तोड़ दी। साथ ही घर के अंदर रखा सामान भी तोड़ दिया। जफरू ने बताया कि पंचायत चुनाव में उनके परिजनों ने सरपंच के पक्ष के लोगों का साथ नहीं दिया था। तभी से यह लोग रंजिश रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुई पत्नी के सिर में 14 टांके आए हैं। जबकि भतीजे के सिर में 7 टांके लगे हैं।