फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   216 applications of PM Surya Ghar free electricity scheme canceled

Faridabad News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के 216 आवेदन रद्द

Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
216 applications of PM Surya Ghar free electricity scheme canceled
आवेदन फार्म में पाई गईं खामियां, नहीं मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए करीब 312 आवेदन आए हैं। लेकिन इनमें से करीब 65 फीसदी आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इसकी वजह आवेदन में खामियां बताई जा रहीं हैं। ऐसे में अब इन आवेदनों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास इस योजना के लिए 312 आवेदन आए हैं। विभाग की ओर से इन आवेदनों की जांच कराई गई। जांच के दौरान कुछ आवेदक योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के पात्र नहीं पाए गए। इसकी वजह से विभाग ने 216 आवेदन रद्द कर दिए हैं, जबकि 96 आवेदक पात्र पाए गए हैं। अभी अन्य आवेदन लंबित हैं। इन आवेदनों की भी निगम की ओर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार ग्रेटर फरीदाबाद में सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इसके बाद बल्लभगढ़ मंडल , ओल्ड फरीदाबाद मंडल और एनआईटी मंडल से आवेदन आए हैं। बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए कुछ शर्तें बनाई जाती हैं। जो भी आवेदक शर्त पूरी नहीं करता है तो उसका आवेदन रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं प्रमुख शर्त

आवेदक की दो श्रेणी बनाई गई हैं। इनमें एक लाख 80 हजार वार्षिक आय वाले आवेदक को दो किलोवाट के कनेक्शन के लिए केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये और प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं एक लाख 80 हजार रुपये से तीन लाख रुपये तक की आय वालों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। वहीं वार्षिक बिजली खपत का औसत 2,400 यूनिट से ज्यादा नहीं होना चाहिए।




वर्जन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इसमें से अधिकतर आवेदनकर्ताओं के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इसका मुख्य कारण दस्तावेज में कमी पाई गई है। उसे दुरुस्त करने के बाद आवेदन फार्म पर दोबारा विचार किया जाएगा।- सुरेंद्र कुमार, अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed