फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नगर निगम में वाहनों का खेल: कंडम जेसीबी में 6 माह पहले बदले टायर

नगर निगम में वाहनों का खेल: कंडम जेसीबी में 6 माह पहले बदले टायर

Sat, 02 Feb 2019 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में वाहनों का खेल: कंडम जेसीबी में 6 माह पहले बदले टायर
कंडम जेसीबी में 6 माह पहले बदले लाखों के टायर
विज्ञापन


फरीदाबाद। नई खरीदी गई जेसीबी की बीमा राशि जारी करने में तकनीकी बिंदु निकाल कर अड़ंगे डालने वाले निगम के अधिकारियों ने छह माह में कंडम घोषित होने वाली जेसीबी में नए टायर डलवा दिए। कुछ ही दिन बाद कंडम घोषित कर दी गईं। यह जेसीबी अब कबाड़ में बेची जाएंगी, इनके साथ छह माह पहले ही डाले गए नए टायर भी कबाड़ के भाव बिकेंगे।
राष्ट्रीय हरित ट्रिब्युनल (एनजीटी) और न्यायपालिका के आदेश पर दिल्ली-एनसीआर में दस साल पुराने डीजल वाहन के संचालन पर प्रतिबंध है। नगर निगम में वर्ष 2008 में खरीदी गईं दस जेसीबी का कार्यकाल अक्तूबर 2018 में समाप्त होना था। निगम सूत्रों के अनुसार, इनमें से आधा दर्जन जेसीबी में अप्रैल-मई 2018 में नए टायर डलवाए गए। एक जेसीबी के चारों टायर एक लाख रुपये से अधिक खर्च में बदलते हैं। यानी छह माह बाद कंडम घोषित होने वाली इन जेसीबी के टायर सेट बदलने में छह लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए गए। यह सभी दस जेसीबी अक्तूबर-नवंबर 2018 में समयावधि पूर्ण होने के कारण नगर निगम के स्टोर में खड़ी करवा दी गईं।
विज्ञापन


लाखों के टायर के साथ कबाड़ के भाव बिकेगी अब जेसीबी
निगम सूत्रों के अनुसार, यह जेसीबी अब कबाड़ के भाव बेची जाएंगी। उनके साथ लाखों रुपये के टायर भी कबाड़ के भाव में बिक जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार खराब टायरों को बदलवाना जरूरी हो गया था, यदि टायर नहीं बदलवाए जाते तो छह माह तक निगम के काम प्रभावित होते और किराए की जेसीबी में कहीं अधिक खर्च होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता डीआर भास्कर ने मामले की जानकारी से इनकार करते हुए बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed