फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   21 villages will be illuminated with LED lights

21 गांव एलईडी लाइटों से होंगे जगमग

Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
21 villages will be illuminated with LED lights
फरीदाबाद। जिले के 21 गांव एलईडी लाइटों से जगमग होंगे। इसके लिए नगर निगम ने निविदा जारी कर दी है। करीब 3.56 करोड़ से गांवों में 4321 लाइटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अभियंता जीपी वाधवा ने बताया कि 21 गांवों में से कई गांव नगर निगम क्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि इन गांवों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। ऐसे में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के 21 गांवों को एलईडी लाइटों को लगाया जाएगा। वाधवा ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब एक माह बाद इन गांवों में लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी के सीएसआर के तहत इन गांवों में लाइटों को लगवाया जा रहा है। योजना के अनुसार 21 गांवों में 4321 एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम (एसएलएस) और फिक्सचर की आपूर्ति, स्थापना और चालू करने की परियोजना पर 3.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि शहर के साथ गांवों में भी स्ट्रीट लाइटों का अभाव है। ऐेसे में अंधेरे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर निगम के अधीन आए 24 गांवों में स्ट्रीट लाइटों का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed