फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   अकबर हत्याकांड : परिवार वाले उठा रहे सवाल, चिट्ठी और ऑडियो हो रही वायरल

अकबर हत्याकांड : परिवार वाले उठा रहे सवाल, चिट्ठी और ऑडियो हो रही वायरल

Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अकबर हत्याकांड : परिवार वाले उठा रहे सवाल, चिट्ठी और ऑडियो हो रही वायरल
अकबर हत्याकांड
विज्ञापन

परिवार वाले उठा रहे सवाल, चिट्ठी और ऑडियो हो रही वायरल
पुलिस अकबर के फोन को भी खंगाल रही, फोरेंसिक रिपोर्ट तय करेगी जांच की दिशा
अमित भाटिया
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी डीलर अकबर की हत्या के मामले में परिजन कई सवाल उठा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अकबर को पहले ही अंदेशा था कि उसकी हत्या हो सकती है। ऐसे में कहने के बावजूद वह मंगलवार को अपने बेटे को साथ नहीं ले गया। साथ ही घर की डायरी में कुछ नाम लिखकर नोट छोड़ गया कि यदि उसे कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार ये लोग होंगे। इसके अलावा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।
अकबर के चचेरे भाई डॉ. आरिफ और पूर्व सरपंच इम्तियाज ने बताया कि मंगलवार को अकबर जब घर से अपने साझेदारों को पैसा देने के लिए निकल रहा था तो पत्नी ने उसे रोका था। जब वह नहीं माना तो यह भी कहा कि वह अपने साथ बड़े बेटे वसीम को ले जाए, मगर अकबर ने उसे भी साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। घर से निकलने से पहले अकबर ने डायरी में कुछ लोगों के नाम लिखते हुए नोट लिखा है कि ये लोग पैसे ले लेने के बावजूद दोबारा मांग रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। यदि उनकी जान को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार ये लोग होंगे। परिजनों का कहना है कि उन्होंने डायरी में लिखा वह नोट पुलिस को दे दिया है। इम्तियाज ने बताया कि घटनास्थल पर सबसे पहले योगेंद्र उर्फ योगी पहुंचा था। उसने परिजनों को फोन कर बताया कि अकबर ने आत्महत्या कर ली है। उसे कैसे पता चला कि आत्महत्या की है? परिवार के लोगों ने उससे कोई सवाल नहीं किया था। इसका मतलब कहीं न कहीं पुलिस व परिजनों को ध्यान भटकाने के लिए सब कुछ रचा गया।
विज्ञापन


मैने अकबर को मार दिया
बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इम्तियाज व कुछ अन्य लोगों को एक ऑडियो सुनाया। चर्चा थी कि उस ऑडियो में एक शख्स फोन करने वाले से कह रहा है कि मैने अकबर को मार दिया। मगर परिजनों का कहना है कि यह ऑडियो हो सकता है कि असली आरोपियों को बचाने के लिए रचा गया हो। फोन करने वाले व्यक्ति ने अकबर से प्लॉट खरीदा था तो वह उसकी हत्या क्यों करेगा। पुलिस इसकी भी जांच करेगी। इसके अलावा कार से पुलिस ने अकबर का एक फोन बरामद किया है जबकि दूसरा गायब है। पुलिस उसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी चेक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक रिपोर्ट तय करेगी जांच की दिशा
अकबर हत्याकांड की जांच धौज थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम भी कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अकबर को दायी तरफ से कनपटी पर गोली लगी जोकि सिर को चीरते हुए कार की छत फाड़ते हुए बाहर निकल गई। ऐसे में पुलिस हत्या और आत्महत्या को लेकर संशय में है। थाना धौज प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस फोरेंसिक टीम की जांच व सीसीटीवी कैमरों के आधार पर दिशा तय करेगी। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed