फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   राहुल डागर की शतकीय पारी से डेयरडेविल्स एक्स ने जीता मैच

राहुल डागर की शतकीय पारी से डेयरडेविल्स एक्स ने जीता मैच

Thu, 31 Jan 2019 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
राहुल डागर की शतकीय पारी से डेयरडेविल्स एक्स ने जीता मैच
डेयर डेविल्स एक्स ने जीता मैच
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर खेले गए जिला क्रिकेट सीनियर दो दिवसीय लीग के मुकाबले में डेयर डेविल्स एक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने बेल मैक्स क्रिकेट क्लब को 170 रन से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए राहुल डागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव राजीव यादव ने बताया कि 90-90 ओवर के दो दिवसीय मुकाबले में डेयर डेविल्स एक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बेल मैक्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 157 रन बनाए। सौरभ राय ने 44 रन, सन्नी चंदीला ने 29 रन और घनश्याम ने 24 रन बनाए। डेयर डेविल्स एक्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज चंदरपाल सैनी ने 4 विकेट और किशन डागर ने 2 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेयर डेविल्स एक्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 85 ओवर में 327 रन बनाकर मैच जीत लिया। राहुल डागर ने नाबाद 124 रन की शतकीय पारी खेली। विपुल कौशिक ने 54 रन, धीरू सिंह ने 28 रन, चंदरपाल सैनी ने 25 रन बनाए। बेल मैक्स क्रिकेट क्लब के गेंदबाज उदय कुंडू 3, हितिन बत्रा और जितेंदर पाल ने 2-2 विकेट ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed