फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक का गला दबा ऑटो लूटा

सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक का गला दबा ऑटो लूटा

Sat, 12 Jan 2019 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक का गला दबा ऑटो लूटा
सवारी बन बदमाशों ने चालक का गला दबा ऑटो लूटा
विज्ञापन

फरीदाबाद। सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने मास्टर रोड पर चालक का गला दबाकर उसका ऑटो और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके कुछ ही देर बाद मुजेसर थाना क्षेत्र में ऑटो सवार तीन युवकों ने खाना लेने जा रहे एक कंपनी कर्मचारी से चाकू के बल पर आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रही है।
नहरपार निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 7.30 बजे ओल्ड फरीदाबाद से दो युवक सवारी बनकर उसके ऑटो में बैठे। दोनों ने उसे नहरपार चलने के लिए कहा। जब वह मास्टर रोड पर पहुंचा तो उन युवकों ने उसका गला दबा दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने उसके पेट पर चाकू लगा दिया और उसे धक्का दे ऑटो लूटकर ले गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे राजेश नामक शख्स ने पुलिस को घटना की सूचना दी और अपनी कार से बदमाशों का पीछा भी किया। मगर बदमाश एक कॉलोनी में छोटी-छोटी गलियों में से होते हुए फरार हो गए। राजेश के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर को उन्होंने कॉलोनी में बदमाशों के छीपे होने के बारे में बताया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

अभी पुलिस इस घटना की जांच में जुटी ही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-24 में हरियाणा स्टील कंपनी के पास एक कंपनी में कार्यरत रविंद्र नामक युवक से ऑटो सवार बदमाशों ने चाकू लगाकर आठ हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। रविंद्र हरियाणा स्टील में ही काम करता है और रात को कंपनी से खाना खाने बाहर आया हुआ था। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed