{"_id":"5b9d456e867a557fff730229","slug":"201537033582-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अवैध आरओ प्लांट सील किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अवैध आरओ प्लांट सील किए गए
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दस अवैध आरओ प्लांट सील किए
फरीदाबाद। शहर में पानी माफिया पर काबू पाने के लिए निगम की ओर से अवैध आरओ प्लांट के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। शनिवार को ओल्ड फरीदाबाद जोन में छह और एनआईटी जोन में चार आरओ प्लांट सील किए गए। ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन ने बताया कि शनिवार को उनकी टीमों ने अहीरवाड़ा, भूड़ कॉलोनी और आसपास के इलाके में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अहीरवाड़ा के नीम चौक पर, मकान नंबर 787ए, 797, न्यू अहीरवाड़ा के मकान नंबर 423 और भूड़ कॉलोनी के दुकान नंबर 970 में अवैध बोरिंग में आरओ प्लांट चलते हुए पाए गए। इन सभी छह आरओ प्लांट का सील कर दिया गया। प्लांट संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एनआईटी जोन के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल ने बताया कि जेई संदीप की अगुवाई में डबुआ कॉलोनी में छापामारी अभियान चलाया गया। टीम को मकान नंबर बी 930, ब्लॉक सी में मकान नंबर दो, 12 और 179 में अवैध आरओ प्लांट चलते हुए पाए। इन चारों प्लांट को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पानी माफिया पर अंकुश लगाकर जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो