{"_id":"597f6e614f1c1baf328b4a96","slug":"201501523553-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से हेलमेट लगाने वालों को ही मिलेगा पेट्रोल
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से हेलमेट लगाने
वालों को ही मिलेगा पेट्रोल
फरीदाबाद । हेलमेट लगाए बिना दोपहिया वाहन चलाने वालों को अब पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालकों को जानलेवा चोटों से बचाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी ने यह निर्णय लिया है। डॉ. कुरैशी ने बताया कि मंगलवार से जिले के किसी भी पेट्रोल पंप पर हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर इस आदेश को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सीपी ने बताया कि ज्यादातर हादसों में पाया जाता है कि दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के होता है और उसकी मौत सिर में गंभीर चोट लगने से होती है। इस कदम से लोग हेलमेट पहनने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस आयुक्त के अनुसार 1 से 15 अगस्त तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें कि पेट्रोल पंप संचालक इन आदेशों की पालना करें।