फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 tons of garbage lying on the roads in the city

Faridabad News: शहर में सड़कों पर पड़ा 20 टन कचरा, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
20 tons of garbage lying on the roads in the city
- त्योहार के दिन कूड़ा न होने से नगरवासी हुए परेशान, वेतन न मिलने से हड़ताल पर गए सफाई कर्मी, अधिकारी बेखबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ईको ग्रीन कंपनी के सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। त्योहार के दिन शहरवासियों को कूड़े की दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। कंपनी के करीब 400 कर्मचारी वेतन न मिलने से हड़ताल पर आ गए हैं। इससे शहर की सड़कों पर करीब 500 स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 20 टन कचरा सड़कों पर फैला है।

शहर में 325 वैध कूड़ा कलेक्शन सेंटर हैं। इसके अलावा 250 से अधिक अस्थायी स्थानों पर सफाई कर्मी कूड़ा उठाते हैं। फरीदाबाद में पूरे शहर के कूड़ा उठाने का जिम्मा ईको ग्रीन कंपनी के पास है। कुछ वर्ष पहले चीन की कंपनी को जोर-शोर से फरीदाबाद नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लाई थी। कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद कंपनी ने जब अपना पल्ला झाड़ा तो नगर निगम के ऊपर वेतन का बोझ पड़ गया। कुछ माह से इन कंपनी कर्मियों को वेतन भी नसीब नहीं हो पाया है। इसके चलते करीब 400 कर्मी हड़ताल पर चले गए। त्योहार के समय पड़े कचरे के कारण शहरवासियों को परेशानी हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर से दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ गया है। शहर में जगह-जगह करीब 500 टन कूड़े का ढेर लग गया है।
विज्ञापन

----
शहर में कूड़ा उठाने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ईको ग्रीन कंपनी के अधिकारियों को आदेश दिया गया है।
पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed