{"_id":"66f448e561335a413307ffbe","slug":"20-buses-were-sent-to-delhi-from-ballabhgarh-depot-faridabad-news-c-26-1-del1005-31360-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ डिपो से 20 बसों को दिल्ली भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ डिपो से 20 बसों को दिल्ली भेजा गया
विज्ञापन
कर्मचारी नहीं होने की वजह से डिपो में रहती थी खड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिपो के पास चालक व परिचालकों की कमी के कारण हर रोज 20 से अधिक बसें डिपो के अंदर खड़ी रहती थीं। बसें रूट पर नहीं चलने की वजह से राजस्व को नुकसान हो रहा था। इसके चलते बल्लभगढ़ बस डिपो से 20 टाटा कंपनी की बसों को दिल्ली डिपो भेज दिया गया है।
ड्यूटी इंचार्ज राम खिलाड़ी ने बताया कि डिपो से 20 परिचालकों को विभिन्न जिलों में तबादला हो गया। इसकी वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन बंद व कम कर दिया गया। इसके अलावा चालक व परिचालकों की कमी के कारण डिपो में 20 टाटा कंपनी की बसें काफी समय से खड़ी थीं। बस रूट पर नहीं चलने की वजह से बस डिपो में खड़ी खराब हो रहीं थी। उन बसों को उच्च अधिकारियों के आदेश पर दिल्ली डिपो भेज दिया है। अब वह बसें दिल्ली डिपो की ओर से विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि डिपो में सबसे ज्यादा परिचालकों की कमी है। अभी डिपो के पास 154 परिचालक हैं, जिनमें से कुछ छुट्टियों पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिपो के पास 25 किलो मीटर स्कीम वाली बसें हैं, जिसको चलाने के लिए परिचालक की आवश्यकता होती है। क्योंकि उन बस का चालक प्राइवेट होता है। परिचालक की संख्या कम होने की वजह से कई दिनों 25 किलो मीटर स्कीम वाली बसों को भी रूटों पर रवाना नहीं किया जा रहा है। आचार संहिता लगने की वजह से अभी नई नियुक्ति पर रोक लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद नए परिचालक आ जाएंगे और बंद पड़े रूटों को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।