फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   20 auspicious yogas being made till 31, shopping will be profitable

31 तक बन रहे 20 शुभ योग, खरीदारी करना होगा लाभदायक

Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
20 auspicious yogas being made till 31, shopping will be profitable
फरीदाबाद। साल 2021 का आखिरी महीना दिसंबर आपके लिए खास रहेगा। इस शुभ महीने में आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो बृहस्पतिवार से 31 दिसंबर तक 20 बड़े विशेष योग आ रहे हैं। इसमें किसी भी वस्तु, प्रॉपर्टी, वाहन आदि की खरीदारी करना अति शुभ माना जाएगा।
विज्ञापन

पंडित सीताराम झा ने बताया कि सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इन योग में की जाने वाली खरीदारी चिरस्थाई रहती है। इनमें किए गए कार्य कई गुणा फलदायी रहते हैं। इस माह 18 दिसंबर का दिन विशेष रहेगा। इस दिन रवि योग ,सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग एक साथ आएंगे। इसके बाद 21 दिसंबर को त्रिपुष्कर योग रहेगा। शास्त्रों के अनुसार त्रिपुष्कर योग में किया गया कोई भी शुभकार्य काफी लाभ दायक रहता है। इसके दो बार और होने के संयोग रहते हैं।
विज्ञापन

बन रहे हैं यह योग
दिसंबर में पांच सवार्थ सिद्धि, छह रवियोग, तीन कुमार योग, चार राजयोग के संयोग रहेंगे। दिसंबर में कई महत्वपूर्ण पर्वों के साथ ही तिथियां व विशेष योग संयोग आएंगे। इसमें खरीदारी करना काफी शुभ माना गया है। पंडित सीताराम झा ने बताया कि इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से खरमास की शुरुआत
मार्गशीर्ष मास और पोष माह के बीच पड़ने वाले खरमास (धनु मलमास) की शुरुआत 15 दिसंबर से की रात से होगी, जो कि 14 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान लग्न तो नहीं होंगे लेकिन इस दौरान विभिन्न कथाओं का दौर जारी रहेगा। मलमास में कई विशेष नक्षत्र मिलकर अभीष्ट संयोग का निर्माण करते हैं। इनमें कोई चीज खरीदने और बुकिंग करने के लिए कई विशेष संयोग रहेंगे।

करते हैं तीर्थ यात्रा
ज्योतिषियों के अनुसार आस्था में विश्वास रखने वाले कई लोग मलमास में स्नान, दान व तीर्थ यात्रा करते हैं। प्राचीन काल में परंपरा थी कि मलमास में गृहस्थ लोग चील-कौवों को बढ़े गुलगुले खिलाते थे। मलिया धलिया करते थे। अब यह परंपरा लुप्त हो गई है।
इस दिन हैं शुभ योग
9 दिसंबर रवि योग
12 दिसंबर रवि-सवार्थ सिद्धि योग
13 दिसंबर रवि योग
14 दिसंबर अमृत व सर्वार्थ सिद्धि योग
15 दिसंबर राजयोग
17 दिसंबर रवियोग
18 दिसंबर रवियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग
19 दिसंबर राजयोग
21 दिसंबर त्रिपुष्कर योग
22 दिसंबर राजयोग
24 दिसंबर कुमार योग
26 दिसंबर सवार्थ सिद्धि योग
31 दिसंबर राजयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed