{"_id":"67fc0a12a8aadc58a401b247","slug":"2-year-old-childs-health-deteriorated-in-play-school-died-in-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41613-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्ले स्कूल में 2 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्ले स्कूल में 2 साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना एरिया के दीपावली एन्क्लेव के एक प्ले स्कूल में संदिग्ध हालात में 2 साल के बच्चे नीतिश की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि तबीयत खराब होने पर समय रहते उन्हें सूचना देने की बजाय स्कूल वाले बच्चे को दो जगह डॉक्टरों के पास ले गए और चेकअप करवाया। बीके अस्पताल पहुंचने पर बच्चे की मौत की पुष्टि हुई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर टीम कार्रवाई करेगी। प्ले स्कूल में बंद पड़े कैमरों को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
इस्माइलपुर के दीपावली एन्क्लेव में रहने वाले लक्ष्मण ने मामले में शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मैं और पत्नी नीतू नौकरी करते हैं, जबकि बेटी शीलू और 2 साल का बेटा नीतिश स्कूल जाते हैं। नीतिश का दाखिला पास के ही एक्स आर्मी प्ले स्कूल में करवाया था। 4 अप्रैल से बच्चा स्कूल जा रहा था। शनिवार को उनकी बेटी शीलू की तबीयत खराब होने के चलते वो स्कूल नहीं गई। दोपहर लगभग ढाई बजे प्ले स्कूल की ओर से कॉल कर बताया गया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है। उसको निजी अस्पताल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मण का कहना है कि वो अस्पताल पहुंचे तो बच्चा बेहोश था। वहां से बच्चे को बीके सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए परिवार को समय से सूचना देने की बजाय दो डॉक्टरों से बच्चे का चेकअप कराया और बात हाथ से निकली तब सूचना दी गई।
वहीं स्कूल प्रबंधन ने बच्चे की मौत को लेकर परिवार के प्रति सहानुभूति तक नहीं दिखाई। स्कूल की ओर से लोग अपनी फीस मांगने के लिए शवगृह के बाहर तक पहुंच गए। मोर्चरी के बाहर अभिभावक और स्कूल की ओर से आए प्रतिनिधि के बीच काफी कहासुनी हुई। पुलिस ने स्कूल प्रतिनिधि को फटकार कर वहां से भेज दिया।