फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2 million rupee fraud with a man in the name of policy

Faridabad News: बीमा पॉलिसियों का पैसा दिलाने के नाम पर दो करोड़ की ठगी

Wed, 27 Sep 2023 06:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
2 million rupee fraud with a man in the name of policy
- कोरोना काल में कारोबार मंदा होने पर किस्तों को नहीं भर सका था पीड़ित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालक से बीमा पॉलिसियों के मैच्योर होने का झांसा देकर विभिन्न प्रकार के टैक्सों के नाम पर 2,48,68,632 रुपये धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना सेंट्रल ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर 28 निवासी सतपाल शर्मा का सत्या कैब प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक टूर एंड ट्रेवल एजेंसी सेक्टर-7 में है। पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि साल 2018 से 2021 तक विनोद कुमार, मनोज कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह, सत्यपाल शर्मा, महिपाल शर्मा, विपिन कुमार, संजय कुमार और दीपक शर्मा ने नाम पर अलग-अलग बीमा कंपनियों से दो से लेकर आठ तक जीवन बीमा कराया था। इन बीमा का उन्होंने अपने बैंक से किस्त जमा कराया था। पीड़ित का कहना हैं कि कोरोना काल में लाॅकडाउन के कारण कारोबार में नुकसान हो गया। इससे बीमा पॉलिसियों की लगातार किस्त जमा नहीं कर सका। पीड़ित के अनुसार 26 जुलाई 2022 को केसी बंसल नामक व्यक्ति का फोन आया, आरोपी ने कहा कि बीमा लोकपाल हैदराबाद से बोल रहा है और जीवन बीमा पाॅलिसियों से संबंधित उनकी शिकायत मिली हैं। आरोपी ने कहा कि जीवन बीमा पाॅलिसियों की कई किस्त जमा नहीं हुई है और वह ब्याज सहित सभी पाॅलिसियों का रुपये वापस भिजवा देगा। इसे बाद अलग-अलग विभाग के कर्मचारी बनकर आरोपी उसे फोन करते रहे। आरोपियों ने झांसे में लेकर एफडीआर खाता खुलेगा के नाम पर पहले 60500 रुपये ले लिए। आरोपियों ने पीड़ित से बताया कि पाॅलिसियों का कुल 93,12,310 रुपये बनता है। जिसके लिए टैक्स का 3,37,000 रुपये पहले जमा कराना होगा। इस पर पीड़ित से टैक्स भी जमा करा दिया। इसके बाद आईटी चार्ज के नाम पर 15,00000 रुपये ले लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा कि पाॅलिसियों की फाइल वेल्यू पांच करोड़ रुपये हो गई है। जिस पर जीएसटी, आईटी चार्ज, डीडी, सिक्योरिटी, स्टांप ड्यूटी, आरबीआई जांच समेत अन्य के नाम पर 21 दिसंबर 2022 से 25 जुलाई 2023 तक 2,48,68,632 रुपये धोखाधड़ी कर ली। पैसे लेने के बाद भी उसे बीमा पॉलिसियों के पैसे नहीं मिले और फोन भी उठाना बंद कर दिया। शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना सेंट्रल धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed